पलामू: जेल अदालत से छूटे दो कैदी
On
पलामू: जिले में रविवार को विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत दोष स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर व सजा अवधि पूर्ण होने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से दो कैदी टीमल रजक व फिरोज खां को रिहा कर दिया गया।
[URIS id=8357]
इस बाबत न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता, मनोज कुमार, कारा अधीक्षक प्रवीण कुमार, अधिवक्ता अंजूम प्रवीण, इंदु भगत, संतोष कुमार पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रफुल्ल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने को वचनबद्ध है। कहा कि कोई भी बंदी न्याय से वंचित नही रहेगा व इस बाबत जिला विधक सेवा प्राधिकार के बैनर तले एक खास अभियान चलाया जा रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







