भारतीय आर्म्स फोर्स का सम्मान, सर्जिकल स्ट्राइक दिवस का आयोजन

भारतीय आर्म्स फोर्स का सम्मान, सर्जिकल स्ट्राइक दिवस का आयोजन

  • विद्यालय के बच्चों ने भारतीय आर्म्स फोर्स के सम्मान में प्रधानमंत्री को पत्र एवं कार्ड लिखा
अनीता अग्रवाल
लोहरदगा: राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा में भारतीय सेना द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय आर्म्स फोर्स के सम्मान में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस का आयोजन किया गया।
विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने भारतीय आर्म्स फोर्स के सम्मान में आदरणीय प्रधानमंत्री को पत्र एवं कार्ड लिखने का कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारे देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान मुस्तैदी से देश की सीमा पर डटे रहते हैं। चाहे कड़ाके की ठंड हो, भीषण गर्मी हो या भारी बरसात का मौसम हो। देश सेवा में लगे रहते हैं, परिणाम स्वरूप हम चैन की नींद सो पाते है।
हमारे देश के पड़ोसी मुल्क में आतंकवाद को बढ़ावा देने का कार्य किया जाता है। पड़ोसी मुल्क के द्वारा आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मन की सीमा में जाकर आतंकियों के प्रशिक्षण स्थल को सर्जिकल स्ट्राइक चला कर ध्वस्त कर दिया, जो हमारे देश के लिए गर्व का विषय रहा है।
हम उनके सम्मान में यह दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार, नेमहन्ति मिंज, मनीष कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में माता समिति के संयोजिका अनीता उरांव, सुनीता देवी, सुमन देवी, उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय की प्रशिक्षु शिक्षिकाएं जेबा प्रवीण, ज्योति मिश्रा, ललिता लिंडा, सोनम नाग, एलिजाबेथ तिग्गा, ऋतु लाकड़ा, नैनसी सुनैना एक्का, दीप्ती रंजीता टोप्पो आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल