कोकर में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया

कोकर में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया

रांची: राजधानी में शनिवार को कोकर में एक दिवसीय निः शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प लगाया गया। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स, कोकर व्यापार संघ, मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा, लायंस क्लब ऑफ राँची ईस्ट के संयुक्त तत्वाधान में कोकर स्थित गोल्डन कैम्प के सामने किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कोकर व्यापर संघ के संरक्षक अनिल अग्रवाल ने किया। 

इस मेगा हेल्थ कैंप में आम लोगों का कैंसर, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, आंख, दाँत, लिवर, ह्रदय, गले व् कान की जाँच की गई। कैंप में दिल्ली से आये डॉक्टरों ने जाँच की। इस दौरान 138 लोगों की कैंसर की जाँच और 165 लोगों के आँखों की जाँच की गई। इसके अलावा कैम्प के माध्यम से 44 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 

इस हेल्थ कैंप में कोकर व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, संघ के सचिव सुभाष अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के सह सचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक रोहित पोद्दार, कोकर व्यापार संघ के कार्यक्रम संयोजक आशीष विजय, प्रतीक विजय, जय प्रकाश भल्ला, रतन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कृष्ण बल्दवा, माणिक चंद्र ठाकुर, प्रभाकर भट्ट, बिपिन कुमार वर्मा, रमेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कृष्णा वर्णवाल, सचिन मोतिका, समेत अन्य लोगो का योगदान रहा।

 

यह भी पढ़ें: CCL दरभंगा हाउस में राजभाषा कार्यशाला आयोजित: नोडल अधिकारियों की भूमिका पर हुआ विशेष मंथन

यह भी पढ़ें: CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी