सरायकेला में नक्सलियों का आइडी ब्‍लास्‍ट, 26 जवान घायल, 5 की हालत नाजुक

सरायकेला में नक्सलियों का आइडी ब्‍लास्‍ट, 26 जवान घायल, 5 की हालत नाजुक

-एयरलिफ्ट से रांची लाये गये  घायल
स्टेट ब्यूरो: चुनाव में फेल हुये नक्सली अब चुनाव के बाद अपने जवानों को टारगेट करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश के सरायकेला जिला अंतर्गत कुचाई इलाके में प्रातः पौने पांच से पांच बजे के बीच नक्सलियों ने बारूदी सुरंग उड़ाकर 26 जवानों को घायल कर दिया। इनमें से पांच की स्थिति नाजुक बताई जा रही है व सभी को एयरलिफ्ट से रांची लाकर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना को लेकर रांची में एडीजी नक्सल अभियान मुरारीलाल मीणा का कहना है कि एंटी नक्सल अभियान के दौरान ब्लास्ट हुआ है। इसमें कोबरा, जगुआर व जिला पुलिस के कुल 26 जवान घायल हुए हैं व पांच की हालत नाजुक है। झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने कहा, कि लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली कमांडर अनल उर्फ पतिराम मांझी ने कई जगहों पर जमीन के अंदर आईडी लगा रखे थे, जिसे जवानों द्वारा हटाया जा रहा था, इसी क्रम में यह घटना घटी है।

[URIS id=8357]

सरायकेला एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट किया गया है और इसमें इस बात की प्रबल संभावना है, कि कई नक्सलियों को भी गोली लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुचाई थानाक्षेत्र के सुंदर पहाड़ी में सोमवार रात से लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है व कोबरा, सीआरपीएफ, जिला पुलिस और जैप के जवानों द्वारा जंगल में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक