चंदन तस्कर व डकैत विरप्पन की बेटी विद्या रानी भाजपा में शामिल
On
चेन्नई : चंदन तस्करी व लोगों की हत्या करने के लिए एक समय में दक्षिण भारत का कुख्यात डकैत रहे विरप्पन की बेटी विद्या रानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं. विरप्पन की बेटी विद्या रानी कल तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में भाजपा नेता मुरलीधर राव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पाॅन राधाकृष्णन व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे.
Tamil Nadu: Vidhya Rani – daughter of Veerappan, joined BJP in Krishnagiri yesterday, in the presence of party leaders Murlidhar Rao, Pon Radhakrishnan and others. pic.twitter.com/O1TJKGbrMi
— ANI (@ANI) February 23, 2020
विद्या रानी के भाजपा में शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. भाजपा की सदस्यता का उन्हें मुरलीधर राव ने प्रमाण पत्र दिया. विद्या रानी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि वे गरीबों एवं वंचितों के लिए काम करेंगी. उन्होंने कहा कि उनके पिता के रास्ते गलत थे, लेकिन उन्होंने गरीबों के बारे में ही सोचा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



