सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर सभी रिव्यू पिटिशन को एकमत से खारिज किया
On
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज अयोध्या मामले में सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया. ये पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यों वाली संविधान पीठ द्वारा अयोध्या मामले पर गत दिनों दिए गए ऐतिहासिक फैसले के खिलाफ दायर की गयी थी. नौ नवंबर को संविधान पीठ ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए विवादित भूमि रामलला को सौंपने का आदेश दिया था और मसजीद के लिए अलग से अयोध्या में अन्यत्र पांच एकड़़ जमीन देने को कहा था.


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


