नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने नए विवाद को दिया जन्म, कहा – असली अयोध्या भारत में नहीं हमारे यहां है
On
काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को एक नए विवाद को जन्म दे दिया. ओली ने कहा कि असली अयोध्या भारत में नहीं नेपाल में है. नेपाली प्रधानमंत्री के इस बयान पर अभी भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो चुकी है. ओली ने यह भी कहा है कि भगवान श्रीराम नेपाली थे न कि भारतीय.
Real Ayodhya lies in Nepal, not in India. Lord Ram is Nepali not Indian: Nepali media quotes Nepal Prime Minister KP Sharma Oli (file pic) pic.twitter.com/k3CcN8jjGV
— ANI (@ANI) July 13, 2020
केपी शर्मा ओली के कार्यकाल में नेपाल ने भारत के साथ अपने रिश्ते खराब किए हैं. शर्मा ने पिछले दिनों अपनी नेपाल की संसद में तीन भारतीय हिस्सों को अपने क्षेत्र में दिखाने वाला नक्शा पास कराया था, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News


