राजस्थान के अजमेर में डाॅक्टरों से दुर्व्यवहार करने वाले सात गिरफ्तार
On
अजमेर: राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने डाॅक्टरों की एक टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. डाॅक्टरों की एक टीम अजमेर के रामगंज इलाके में सर्वे कर रही थी, तभी उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया था. एएसपी सुनीत कुमार टेवटिया ने कहा कि इन लोगों ने मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
Rajasthan: Police have arrested 7 people for allegedly misbehaving with a team of doctors who were conducting survey in Ramganj in Ajmer. Sunil Kumar Tewatia, Additional Superintendent of Police, Ramganj says,”These people misbehaved with staff. Case registered against 25 people” pic.twitter.com/rGAMfkQNsu— ANI (@ANI) April 10, 2020
उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार यह खबर आ रही है कि कोरोना जांच करने वाले डाॅक्टरों व मेडिकल टीम के साथ लोग बुरा बर्ताव कर रहे हैं. कल दिल्ली में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसने परसों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की दो महिला डाॅक्टरों के साथ बुरा व्यवहार किया था और उन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया था.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News



