उत्तरप्रदेश में आज 21 जिलों में इंटरनेट-मोबाइल सेवा ठप, 498 लोग चिह्नित
लखनऊ : उत्तरप्रदेश में आज नागरिकता संशोधन कानून का विरोध देखते हुए जुमे की नवाज से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. राज्य के 21 जिलों में इंटरनेट एवं मोबाइल सेवा आज रोक दी गयी है. वहीं, राजधानी लखनऊ में बीएसएनएल को छोड़ कर अन्य कंपनियों की मोबाइल एवं एसएमएस सर्विस रोक दी गयी है.
वहीं, लखनऊ, मेरठ, संभल, रामपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, मऊ और बुलंदशहर जिले में हाल में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में 498 लोग चिह्नित किए गए हैं.
Uttar Pradesh Govt: Mobile Internet services and sms messages of all mobile service providers except BSNL to remain suspended in Lucknow on 27th December.— ANI UP (@ANINewsUP) December 27, 2019
उल्लेखनीय है कि नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन में अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. सुरक्षा के मद्देनजर कई जिलों में पुलिस बल एवं पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है और ड्रोन कैमरा का भी उपयोग किया जा रहा है.
Information & Communication Department of UP: 498 people have been identified in connection with the damage caused to public property during recent protests in Lucknow, Meerut, Sambhal, Rampur, Muzaffarnagar, Ferozabad, Kanpur Nagar, Mau and Bulandshahar. #CAA pic.twitter.com/Mo5SyOUKXq
— ANI UP (@ANINewsUP) December 27, 2019
मालूम हो कि पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी. इसलिए इस बार राज्य प्रशासन ने पहले ही हाइअलर्ट घोषित कर दिया है. आइजी, लाॅ एंड आर्डर प्रवीण कुमार ने कहा है कि राज्य की स्थिति सामान्य है लेकिन ऐहतियातन पुलिस बल हाइअलर्ट पर है. अबतक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक बर्ताव के आरोप में 1113 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Police in Muzaffarnagar conducted flag march today, ahead of Friday prayers tomorrow. pic.twitter.com/1EpBdr2BHL
— ANI UP (@ANINewsUP) December 26, 2019
मालूम हो कि नये नागरिकता संशोधन कानून के तहत 31 दिसबंबर 2014 से पहले के तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है.
Related Posts

Latest News



