PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

1,570 करोड़ रुपये की लागत से देशभर में विकसित हुए 75 स्टेशन

PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, जिनमें भोपाल मंडल के सांची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी प्रमुख हैं।

भोपाल:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के सांची, विदिशा, अशोकनगर एवं शिवपुरी के साथ प्रदेश के 13 प्रमुख रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप में विकसित होकर यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं। आधुनिक वास्तुशिल्प, अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा दिव्यांगजन अनुकूल अधोसंरचना से सुसज्जित इस स्टेशनों का आज भव्य उद्घाटन होगा।

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में दोपहर 2:00 बजे से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, यात्रीगण, जनसमूह एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण एवं शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपराह्न 3:40 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लोकार्पण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 20 राज्यों के 75 पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं में बदला गया है। 'विरासत भी, विकास भी' की भावना से पुनर्निर्मित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को दर्शाने वाले तत्व शामिल किए गए हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी बीएन गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश के कुल 13 स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से स्थानीय संस्कृति तथा आधुनिक वास्तुशिल्प के समन्वय को केंद्र में रखकर किया गया है। इस नई अवधारणा ने स्टेशन को एक विशिष्ट, आकर्षक और सांस्कृतिक पहचान प्रदान की है, जो आगंतुकों के लिए प्रथम दृष्टि में ही क्षेत्र की ऐतिहासिक गरिमा का परिचय कराएगी।

उन्होंने बताया कि पुनर्विकास के अंतर्गत स्टेशन भवन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए यात्री सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। प्लेटफॉर्मों पर नए एवं विस्तृत शेड, आरामदायक आधुनिक बैठने की व्यवस्था तथा उच्च गुणवत्ता वाली प्लेटफॉर्म सतह विकसित की गई है। यात्रियों को त्वरित एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड तथा अत्याधुनिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी स्मार्ट सुविधाएँ स्थापित की गई हैं।

स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया का सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित बनाया गया है। इसके अतिरिक्त स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, उन्नत प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार कर यात्रा अनुभव को अधिक सुरक्षित, सहज और आरामदायक बनाया गया है।

सुगम एवं समावेशी रेल यात्रा की अवधारणा को साकार करते हुए स्टेशन को पूर्णतः दिव्यांगजन अनुकूल विकसित किया गया है। इसके अंतर्गत रैंप , टैक्टाइल पाथ, सुगम आवागमन हेतु आवश्यक अवसंरचना तथा अन्य सहायक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। साथ ही ऊर्जा दक्ष एलईडी प्रकाश व्यवस्था स्थापित कर स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्मों को अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ जिले के लगभग 189 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 67.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जतारा एवं बड़ागांव धसान के सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण और 40.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खरगापुर सांदीपनि विद्यालय का भूमि पूजन शामिल है। इसके अतिरिक्त विभिन्न अधोसंरचनात्मक एवं जनहितकारी विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं