बिहार बीजेपी में उठी अकेले चुनाव लड़ने की मांग, फैसला पीएम मोदी व सुमो के जिम्मे
पटना : बिहार भाजपा के नेता व एमएलसी संजय पासवान ने यह इच्छा जतायी है कि पार्टी को इस साल के आखिर में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में जाना चाहिए. बिहार में इस समय भाजपा नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड की सहयोगी पार्टी है. बिहार में सरकार का नेतृत्व जदयू के हाथों में है. संजय पासवान ने आज कहा कि बिहार राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री देखना चाहता है.
Sanjay Paswan, BJP MLC and former Union Minister: People of Bihar want to see a BJP leader as Bihar CM, BJP is the strongest and most active party in the state. Ultimately we will abide by what PM Modi and Sushil Modi ji decide,but we are capable of winning elections alone pic.twitter.com/VEKSTuOrN3
— ANI (@ANI) January 8, 2020

उल्लेखनीय है कि चुनाव करीब आने के साथ-साथ भाजपा एवं जदयू में दूरियां बढती दिख रही हैं. जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने राज्य में पार्टी के लिए अधिक सीटों की दावेदारी जतायी थी. वहीं, राजद के नीतीश विरोधी नेता माने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह भी अब जदयू से गठबंधन की पैरोकारी करते दिखते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले महीनों में बिहार की राजनीति क्या करवट लेती है.



