मुखिया ने किया योजनाओं का शिलन्यास
On
चंदनकियारी: प्रखंड के सियालजोरी पंचायत में मुखिया वीणा देवी द्वारा 14वें वित्त आयोग योजना मद से शुक्रवार को तीन योजना का शिलान्यास किया गया। इस बाबत वार्ड संख्या 5 कोचाकूल्ही में लगभग तीन लाख में गार्डवाल निर्माण, इतनी ही राशि से पीपल पेड़ से सटे पीसीसी तक फेवर ब्लॉक व कर्लभट निर्माण के अलावे तेतुलिया में पांच लाख के मद से महेश्वर कुंभकार के घर से आरईओ रोड तक फेवर ब्लॉक पथ का निर्माण कार्य शामिल हैं।
[URIS id=9499]
शिलान्यास के बाद मुखिया ने कहा कि पंचायत का सर्वांगीण विकास करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बाबत उन्होंने संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर माननीय समाजसेवी पशुपति महतो, मुखिया प्रतिनिधि नेमचांद महतो, कालाचांद महतो, लालजी प्रसाद महतो, शशिधर महतो, मोतीलाल महतो, चतुर महतो, रंगलाल महतो, मिथुन कुमार महतो, महाबीर महतो सहित दर्जनो महिला पुरूष मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







