असम में बाढ़ का प्रकोप हुआ कुछ कम, 370 गांवों के 77542 नागरिक प्रभावित

धनसिरी नदी नुमलीगढ़ में खतरे के निशान से ऊपर, प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी

असम में बाढ़ का प्रकोप हुआ कुछ कम, 370 गांवों के 77542 नागरिक प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार के बावजूद 370 गांवों के 77,542 लोग अब भी प्रभावित।

असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन राज्य के सात जिलों में 370 गांवों के 77,542 लोग अब भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 13 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार गोलाघाट, शिवसागर, नगांव, होजाई, जोरहाट, दरंग और लखीमपुर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। धनसिरी नदी नुमलीगढ़ में अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

गुवाहाटी: असम में बाढ़ का प्रकोप कुछ कम हुआ है। अब 370 गांवों के 77542 नागरिक प्रभावित हैं।  बाढ़ की स्थिति में सुधार के बीच धनसिरी नदी (नुमलीगढ़) खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रभावित लोग राहत शिविरों से अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। क्षतिग्रस्त आवास संरचनाओं और बचे हुए घरों की मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। प्रभावितों की मदद का कार्य सरकारी एवं निजी स्तर पर भी जोरशोर से चलाया जा रहा है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 13 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी उफान पर है। राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 104 दर्ज की गई है। वर्तमान समय में 7 जिले बाढ़ प्रभावित है। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, शिवसागर, नगांव, होजाई, जोरहाट, दरंग एवं लखीमपुर हैं। बाढ़ से इन जिलों के 22 राजस्व मंडलों के कुल 370 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 77542 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 9908.85 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अभी भी 38 राहत शिविर एवं 32 राहत वितरण केंद्र संचालित हैं। इनमें 6639 लोग आश्रय लिए हुए हैं। शिवसागर जिले में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की कुल संख्या 125 है। इस जिले में 10 पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में गुरुवार को राज्य सरकार ने कुल 59 मेडिकल टीमों को तैनात किया है। इस दौरान पांच नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। इस बीच नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित 119 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है 15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम
चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
आज़ादी दिवस से पहले तीन बहनों ने भारत के साइलेंट विलेज की छतों पर लगाया तिरंगा
Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत
Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब
Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
Crime News: गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत