अलिगढ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल पर विवादित बयान को लेकर एफआइआर दर्ज
अलीगढ : अलीगढ मुसलिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन पर यूपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उन पर संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी को लेकर बयान देते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप है. उनके खिलाफ सेक्शन 153ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अलीगढ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि फैजुल का विवादित बयान वायरल हुआ था, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
फैजुल ने गृहमंत्री अमित शाह को अपने यहां के 12वीं कक्षा के छात्र से संशोधित नागरिकता कानून पर बहस करने की चुनौती दी थी. इस चुनौती के साथ उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान के मुसलमानों का धैर्य देखिए कि 1947 से 2020 तक उन्होंने कभी इस मुल्क को बांटने की कोशिश नहीं की, नहीं तो हम वह कौम हैं जो अपने पर आ जाए तो किसी को बर्बाद कर दे. उन्होंने हम छोड़ेंगे नहीं शब्द का भी प्रयोग किया था.
फैजुल हसन पूर्व अध्यक्ष AMUSU पर हुई FIR दर्ज, अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि – फैजुल हसन द्वारा दिए गए विवादित बयानों का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे संज्ञान में लेते हुए उन पर सेक्शन 153(ए) तहत FIR दर्ज की गई है। pic.twitter.com/I14Pel260E— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2020
फैजुल के बयान पर काफी हंगामा मचा था और राजनीतिक विरोध की आड़ में आपत्तिजनक माना गया.




