दिल्ली विधानसभा चुनाव : कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग ने प्रचार से दो दिन के लिए बैन किया
नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विवादस्पद ट्वीट से चर्चा में आए भारतीय जनता पार्टी के नेता व चुनाव उम्मीदवार कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार से दो दिन के लिए बैन कर दिया है. आयोग ने आदेश दिया है कि कपिल मिश्रा आज शाम पांच बजे से अगले 48 घंटे तक किसी प्रकार के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
#DelhiElections2020: The Election Commission, has banned BJP candidate Kapil Mishra from campaigning for 48 hours starting 5 pm today, for Mishra’s ‘India vs Pak contest on Feb 8’ tweet (file pic) pic.twitter.com/WaHjdEUVAD
— ANI (@ANI) January 25, 2020

चुनाव आयोग ने दिल्ली के निर्वाची पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की. साथ ही कपिल मिश्रा को कहा गया कि वे अपने विवादित ट्वीट को हटाएं. इस संबंध में ट्वीटर को भी आदेश दिया गया. मालूम हो कि कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे और नेतृत्व से मतभेद के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए.



