इस इस्लामी धर्मगुरु ने कोरोना महामारी को लेकर कही यह बात
नयी दिल्ली : अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख व इस्लामी धर्मगुरु इमाम उमर अहमद इल्यासी ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को लेकर वे अपने घरों में ही रहें. उन्होंने कहा कि कोरोना के जो नंबर बढ रहे हैं, उसका सिर्फ एक ही इलाज है और वह है सामाजिक दूरी. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो गाइडलाइन दी है, उसका पालन लोग करें और यही इसका एकमात्र इलाज है.
इमाम उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि मैं अपने मुसलमान भाइयों और इमामों से यह गुजारिश करता हूं कि कल से शब-ए-बारा शुरू होने वाला है, ऐसे में आप सभी लाॅकडाउन और धारा 144 का पालन करें और घरों में रह कर ही इबारत करें.
मैं अपने मुसलमान भाईयों और इमामों से ये गुज़ारिश करता हूं कि कल से शब-ए-बारात शुरू होने वाला है तो आप सभी लॉकडाउन और धारा 144 का पालन करें और घरों में रह कर इबादत करें: अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमर अहमद इल्यासी https://t.co/U1anAccSkb— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2020
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक अपील वाला पोस्टर भी जगह-जगह लगाया है. शब ए बारात आठ और नौ अप्रैल को मनाया जाना है. दिल्ली पुलिस ने पोस्टर लगवा कर लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही रहेें और पर्व मनाएं. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बाहर नहीं निकलें.
दिल्ली: कोरोना वायरस को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 8 और 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले शब-ए-बारात से पहले राजधानी की सड़कों पर पोस्टर लगाए। इसमें दिल्ली पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न आने की अपील की है। तस्वीरें बंगाली मार्केट इलाके से। #coronavirus pic.twitter.com/DJiIEUH7BQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2020
Related Posts

Latest News



