चंदनकियारी: भैरव महोत्सव की जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

चंदनकियारी: भैरव महोत्सव की जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

चंदनकियारी: बोकारो उपायुक्त 27 व 28 सितंबर को होने वाले भैरव महोत्सव 2019 की तैयारी का जायजा लेने आज भैरवधाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिषर में सजावट के खास निर्देश दिये। मौके पर महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मंथन किया।
भैरव महोत्सव का शुभारंभ गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। इस बाबत कई गायक अपने गीत का जलवा बिखरेंगे। कलाकार महोत्सव में अपनी कला का लोहा मनवाएंगे। मौके पर डीसी मुकेश कुमार ने कहा पुराना पवित्र जल कुंड है, जिसकी मरम्मत करना है। इसके सौदर्यीकरण योजना के काम को भी जल्द आरंभ किया जाएगा। कहा कि टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा बनाये गये सेड को भी दुरुस्त किया जाएगा। कहा कि पूरे परिषर को सुंदर तरीके से सजाया जाएगा।
डीसी ने कहा कि हर वर्ष यहां हजारों की तादात में पयर्टक आते हैं। श्रद्धालु पूजा, दर्शन व घूमने के लिए पहुंचते हैं। इनको बेहतर माहौल प्रदान करने के लिहाज से प्रशासन हर संभव कदम उठाएगा। एक बेहतर माहौल के निर्माण का उपाय किया जाएगा। इस बार टॉयलेट पर विशेष ध्यान फोकस किया जाएगा। कहा कि कलाकारों के लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है व जल्द से जल्द उनका चयन कर लिया जाएगा। इस बाबत डीडीसी रवि रंजन मिश्रा, बीडीओ रविंद्र गुप्ता समेत कई अधिकारी एंव ग्रामीण मौजूद रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम