किंतु-परंतु नहीं, टाईमलाईन परिणाम चाहिए मुझे: मुख्यमंत्री
On
– हर हाल में निर्बाध बिजली देना प्राथमिकता
– काम नहीं करनेवालों को रिटायर होंगे
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान पूरे तेवर में नजर आये। उन्होंने कहा कि हर हाल में पूरे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए। इसके लिए अब किंतु-परंतु नहीं… चलेगा। मुझे केवल टाइमलाइन पर परिणाम चाहिए अन्यथा सब बदले जाएंगे। जो काम नहीं कर सके, उसे रिटायरमेंट दें।
मुख्यमंत्री ने विगत तीन सप्ताह से बगैर सूचना गायब धनबाद के विद्युत वितरण के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को तुरंत सस्पेंड करने के साथ-साथ वहां के महाप्रबंधक को हटाने का निर्देश दिया है। सीएम ने दो टूक अधिकारियों को चेताया है, कि रांची के लिए 31 जुलाई के बाद किसी प्रकार की कोई मोहलत नहीं दी जाएगी। निर्देश दिया कि हर जिले में चाहे ट्रांसमिशन की समस्या हो या फिर अन्य की। उसे तीन माह के भीतर पूर्णतः दूर कर लिया जाय।
[URIS id=9499]
इससे पूर्व सीएम दास ने बिजली वितरण निगम व ट्रांसमिशन निगम से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुये कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक राज्य के 68 लाख घरों में से 38 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी, लेकिन 2014 के बाद 29 लाख घरों को विभाग द्वारा बिजली से आच्छादित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सुदूरवर्ती स्थानों बचे हुए करीब 1 लाख घरों को सितंबर 2019 तक बिजली से आच्छादित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन लाइन एवं सबस्टेशन का काम चल रहा है ताकि आने वाले समय में झारखंड की जनता को निर्बाध बिजली मिल सके। अधिकारियों को कहा कि जनता के प्रति सब जवाबदेह हैं, लिहाजा इसे महसूस कर अपने कार्य में जुनून पैदा करें। बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, ऊर्जा विभाग की सचिव वंदना डाडेल, ऊर्जा वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार, जेयूएसएनएल के एमडी निरंजन कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








