आंधप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ के रायगढ की फैक्ट्री में गैस लीक
रायपुर : आंध्रप्रदेश के विजग की एक फैक्टरी में गुरुवार को तड़के हुए गैस रिसाव के बाद अब छत्तीसगढ के रायगढ की एक फैक्टरी में गैस का रिसाव हुआ है. रायगढ में हुए इस हादसे में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बतायी गयी है.
सभी की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। https://t.co/6FEJrLWlpx— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 7, 2020
न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, रायगढ के एसपी संतोष सिंह ने बताया है कि टैंक की सफाई के समय मजदूर गैस लीक की चपेट में आ गए थे, इनमें सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भर्ती कराये गए लोगों में तीन की हालत गंभीर है. यह हादसा एक पेपर मिल में हुआ है. फैक्टरी के मालिक ने हादसे की सूचना नहीं दी और उसे छिपाने का प्रयास किया, इसलिए उस पर मामला दर्ज किया जाएगा.
7 workers of a Paper Mill hospitalised after being exposed to a gas leak reportedly while cleaning a tank in the mill, 3 of them are in critical condition: Raigarh Superintendent of Police #Chhattisgarh pic.twitter.com/T5XqB3ixyQ
— ANI (@ANI) May 7, 2020
उधर, आज तड़के आंध्रप्रदेश के विजग में हुए गैस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी और 150 बच्चों सहित 246 लोगों का इलाज चल रहा है. यहां हादसा एक कैमिकल फैक्टरी में हुआ था. इस हादसे में गंभीर रूप से बीमार हुए 20 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है.




