गायब छात्र हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से बरामद
On
सरिया (गिरिडीह): हजारीबाग रोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सोमवार की शाम लगभग साढ़े छहः बजे एक बच्चा लावारिस हालत में पाया गया। ड्यूटी में तैनात आरक्षी अरुण कुमार द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि आसनसोल (पश्चिम बंगाल )में पढ़ता है व स्कूल से भाग कर आया है। उक्त बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हजारीबाग रोड पर लाया गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेख मोहम्मद शमशाद (8) पिता शेख मोहम्मद सज्जाद ग्राम- आमीन थाना व जिला जमुई (बिहार) का रहने वाला बताया। वह पहली कक्षा में आसनसोल रहकर पब्लिक स्कूल में अपने फूफा के यहां रह कर पढ़ाई करता है। मां की याद आने पर 30 सितंबर को बारह बजे छूटने के बाद जमुई जाने के लिए गाड़ी पकड़ लिया व हजारीबाग रोड पहुंच गया। बच्चे से फोन नंबर लेकर स्कूल व बच्चे के परिजनों को सूचित किया गया तो मंगलवार को उसकी मां व फूफा पंहुचे। सत्यापन के बाद बच्चे को उन्हें सुर्पुद कर दिया। उन्होंने आईपीएफ का इस बाबत आभार प्रकट किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

