हर मतदान केंद्र पर पूरी करें बुनियादी जरुरतें: उपायुक्त

हर मतदान केंद्र पर पूरी करें बुनियादी जरुरतें: उपायुक्त

विस चुनाव की समीक्षा
रांची/दुमका: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दुमका राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव 2019 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहे इसे सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं यथा रैंप, बिजली पेयजल शौचालय आदि की व्यवस्था जरूर रहे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर उक्त सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।
डीसी ने कहा कि सभी प्रकार के रिपोर्ट को अच्छी तरह से जांच कर ही जिला निर्वाचन कार्यालय को समर्पित करें ताकि किसी प्रकार के संशय की स्थिति नहीं रहे। उपायुक्त ने कहा कि बीएलओ द्वारा डोर टू डोर वेरिफिकेशन के कार्य के दौरान वैसे योग्य मतदाता जिनका मतदाता सूची में नाम अब तक दर्ज नहीं हो सका है। वैसे मतदाताओं को भी फॉर्म 6 देकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाए। पीडब्ल्यूडी वोटर्स के भी वेरिफिकेशन का कार्य किया जाए साथ ही वैसे योग्य दिव्यांग मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। उन्हें भी फॉर्म 6 भरा कर उनके नाम को मतदाता सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि हर घर-हर द्वार तक बीएलओ जाकर यह सुनिश्चित करें कि उक्त परिवार के सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में है। कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को बेहतर ढंग से पूरे जिले में चलाया जाए। ईवीएम वीवीपैट से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक मॉक पॉल हो इसे सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अंचल अधिकारियों को दिया। बैठक में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होंगे: एसपी
पुलिस व अधिकारियों संग हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि सभी के सहयोग से हम निश्चित रूप से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में समर्थ होंगे। सभी व्यवस्था अनुरूप् पूर्व निर्धारित योजना के ही अनुरूप की जाए। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी रिपोर्ट मांगी गई हो उसे ससमय समर्पित करें। चुनाव संपन्न कराने के लिए जाने वाले अधिकारियों के आवासन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण