छठ घाट मजबूत बनाएं, व्रतियों को दिक्कत ना हो: डिप्टी मेयर
On
बड़ा तालाब का औचक निरीक्षण
रांची: नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने सोमवार की सुबह बड़ा तालाब में निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण करने के बाद मौके पर ही संवेदक को बुलाकर गुणवत्ता संबंधी कई दिशा- निर्देश दिए। कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में छठ व्रती इस पवित्र छठ घाट में भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए पूजा अर्चन करेंगे, लिहाजा उन्हें कोई सुविधा ना हो, इसे देखते हुए पर्याप्त दूरी में लंबे व मजबूत छठ घाट निर्माण कार्य को सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर अंत्योदय क्लब के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के महामंत्री केके गुप्ता, अंत्योदय क्लब के महामंत्री विनोद महतो, सन्नी बर्मा, बाबू भुईयां, पूजा सिंह, विजय भुइयां, श्रवण मुरारका, छोटू महतो, दिवाकर सिंह, विपीन वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


