मंडल कारा में विधिक संघ नें लगाया लोक अदालत

मंडल कारा में विधिक संघ नें लगाया लोक अदालत

संतोष वर्मा
चाईबासा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर मंडल कारा चाईबासा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार सिन्हा एवं संचालन प्राधिकार के सचिव श्री कृष्ण कांत मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट राजेश कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर कुमारी जीव, न्यायिक दंडाधिकारी शिवम चौरसिया, कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार, कारापाल बबलू गोप, जेल डॉक्टर वीके सिंह, रेल पी पी आलोक पांडेय, जेल विजिटिंग अधिवक्ता कैसर परवेज, चंपा शर्मा, मनीष कुमार, अधिवक्ता विमल विश्वकर्मा, जेजेबी के सदस्य विकास दोदराजका, पीएलवी सनातन तिरिया, अरुण विश्वकर्मा, परवेज आलम, पूजा गोप, सुमन गोप, प्राधिकार के सहायक राजीव रंजन, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, जेल के कर्मचारी गण एवं बंदी गण उपस्थित हुए।
जेल अदालत में कुल 10 मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें कूल 6 मामलों का निपटारा किया गया एवं कुल 6 बंदी लाभान्वित हुए। लाभान्वित होने वाले बंदियों में बहादुर मुंडा, जिरा केराई इत्यादि शामिल थे।
विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव महोदय ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए एवं स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि अपने मन को स्वच्छ रखें एवं अपने अंतः करण को स्वच्छ करने के पश्चात हम समाज में स्वच्छता ला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राधिकार का उद्देश्य है कि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित ना हो। प्रतिदिन प्राधिकार की ओर से एक जेल विजिटिंग अधिवक्ता मंडल कारा में आते हैं तथा बंदियों की समस्या से अवगत होते हैं। यदि किसी बंदी को कोई समस्या हो तो प्राधिकार में आवेदन देकर विधिक सहायता पाने के पात्र हैं।
मंडल कारा में वर्तमान में 5 पारा लीगल वालंटियर कार्यरत हैं जो जेल के बंदियों से संबंधित समस्याओं को आवेदन के माध्यम से प्राधिकार तक पहुंचाते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महोदय ने बंदियो से अपील की कि वे अपने द्वारा की गई गलती को समझे एवं उसका प्रायश्चित करें तथा प्रण करें कि ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति ना हो।
इस अवसर पर भारतीय जन नाट्य संघ के कलाकारों द्वारा स्वच्छता पर गीत एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत