कोडरमा: शीघ्र, सस्ता व सुलभ न्याय का सशक्त माध्यम लोक अदालत: रमाशंकर
On
कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा आज व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस बाबत कुल छह बेंचो के माध्यम से 300 वादों को निष्पादित किया गया। इसमें लंबित वादों की संख्या 150 व प्री-लिटिगेशन के 150 मामले (बैंक ऋण व बीएसएनएल) शामिल है। विभिन्न विभागों से इस दौरान कुल 78,26,022 रुपये राजस्व की वसूली की गई। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाशंकर सिंह ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र,सस्ता व सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है। यहां एक ओर लोगों के समय व पैसों की बचत होती है तो दूसरी ओर लोगों को त्वरित न्याय भी मिल पाता है।
इस बाबत उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से अधिकाधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की बात कही। मौके पर कोडरमा पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन ने कहा कि लोक अदालत आज के परिवेश में किसी परिचय का मोहताज नहीं है, इससे समाज के अंतिम व्यक्ति को भी त्वरित व निःशुल्क न्याय प्रदान किया जाता है। जिला जज चतुर्थ विश्वनाथ शुक्ला ने कहा कि लोक अदालत की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। जिला जज द्वितीय संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस बाबत दोनों पक्षों की जीत होती है, कोई भी पक्ष हारता नहीं है। अपर समाहर्ता अनिल कुमार तिर्की ने इस बाबत कहा कि अदालत दोनों पक्षकारों को संतुष्ट करते हुए अपना निर्णय देती है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने कहा कि लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ता हर संभव सहयोग देंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मोहम्मद उमर ने राष्ट्रीय लोक अदालत की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया। लोक अदालत में कुल 6 बेंचों का गठन किया गया था। पहले में जिला जज विश्वनाथ शुक्ला, अधिवक्ता निरंजन प्रसाद व नीरा जायसवाल, दूसरे बेंच में जिला जज संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह व कंचन गोपाल भारती, तीसरे बेंच में सीजेएम शेखर कुमार, अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह व अंशुमन कुमार पांडेय, चौथे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी लीडिया फ्रांसिस्का केरकेट्टा, अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा व टीनू कुमारी, पांचवे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इला कांडपाल, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी राजेश साहू व अधिवक्ता महाबीर राम व बेंच 6 में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय, स्थायी लोक अदालत सदस्य बालेश्वर राम व ब्रज मोहन साह ने मामले की सुनवाई की। मौंके पर एसडीजेएम राजीव कुमार सिंह, डीटीओ संतोष कुमार, एपीपी विनोद कुमार, एलडीएमकेसी दास, स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक, वन विभाग, उत्पाद विभाग, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालयकर्मी शंकर प्रसाद, मनोज कुमार सहित भारी संख्या में न्यायालकर्मी, अधिवक्ता सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व पक्षकार मौजूद थे ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







