व्हाट्सऐप ने जोड़ा नया फीचर, एक साथ भेज सकते हैं 30 ऑडियो फाइल्स

व्हाट्सऐप ने जोड़ा नया फीचर, एक साथ भेज सकते हैं 30 ऑडियो फाइल्स

सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक के अधिग्रहण वाले फोटो मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने नए ‘यूजर इंटरफेस’ (यूआई) के साथ ‘ऑडियो पिकर’ पेश किया है जिससे यूजर को एक बार में 30 ऑडियो फाइल्स भेजने की सुविधा मिलेगी। ‘वेबईटीएइंफो’ ने इसी सप्ताह बताया, “व्हाट्सऐप ने हाल ही में ‘ऑडियो पिकर’ पेश किया है।
इससे ऑडियो को सेंड करने से पहले प्ले करने तथा एक से ज्यादा ऑडियो फाइल्स भेजने की सुविधा प्रदान करता है।” इससे पहले, यूजर्स एक बार में सिर्फ एक ऑडियो फाइल भेज सकते थे। नया फीचर व्हाट्सऐप के 2.19.89 बीटा अपडेट में आया है।
इसके बाद व्हाट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई अपडेट्स, विशेष रूप से ज्यादा डिवाइसेज पर संबंधित एप सपोर्ट करना और प्लेटफॉर्म पर फर्जी सूचनाएं फैलने की जांच करने के फीचर पेश किए हैं। यह एप बहुप्रतीक्षित ‘आईपैड’ सपोर्ट पर पहले से ही काम कर रहा है जिसका ‘टच आईडी सपोर्ट’, ‘स्प्लिट-स्क्रीन’ और ‘लैंडस्केप मोड’ जैसे फीचर्स पर परीक्षण हो रहा है।
अपने प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों के फैलने की घटनाओं को कम करने के लिए व्हाट्सऐप ‘फॉरवार्डिग इंफो’ और ‘फ्रीक्वेंट्ली फॉरवार्डेड मैसेज’ नामक दो फीचर्स का परीक्षण कर रहा है। इससे यूजर्स को पता चल जाया करेगा कि यह मैसेज कितनी बार भेजा जा चुका है।
कोई मैसेज चार बार से ज्यादा बार भेजने के बाद वह ‘फ्रीक्वेंट्ली फॉरवार्डेड’ मैसेज हो जाता है। व्हाट्सऐप पर भारत में फिलहाल कोई मैसेज अधिकतम पांच बार फॉरवार्ड किया जा सकता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी