मेरी यह पोस्ट बहुत से भाई-बहनों को पसंद नहीं आएगी जिसके लिए मैं माफी चाहती हूं.
मैं हर बात अपने अनुभव के आधार पर कहती हूं और पिछले कई दिनों से मैं इस सोच से गुजर रही हूं
भोजपुरी संगीत को आजकल अश्लीलता और फूहड़ता से सजाया जा रहा है और ताजूब की बात है कि सरकार की ओर से या फिल्म जगत से कोई रोक नहीं लगाया जा रहा है. मैं सभी भोजपुरी गीत की निंदा नहीं करती, लेकिन गीत जिसके शब्द से बहुत असहजता महसूस होती है, उन पर मेरी सरकार से गुजारिश है कि रोक लगायी जाए. हम एक सभ्य समाज व परिवार के साथ रहते हैं और कई बार पार्टी, शादी या त्यौहार में यह गाना बजाया जाता है. इससे हम जैसी ना जाने कितनी बहने असहज महसूस करती हैं. समाज में जब ऐसे गानों पर रोक लगाने को बोला जाता है तो लोगों का यही कहना होता है जब संगीत को सरकारी मान्यता प्राप्त है तो बजाने में क्या हर्ज है. और, कई बार इन सब माहौल से हिंसा भी हो जाती है.
इसलिए मेरी सरकार से गुजारिश है कि भोजपुरी या कोई भी भाषा के अश्लील वीडियो या अश्लील गीत सार्वजनिक स्थान पर बजने से रोका जाए.