ज्ञान-तकनीक से लैश युवाओं को तरजीह, पलायन मुझे चुभता है: मुख्यमंत्री
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि प्रदेश की बच्चियां किसी दूसरे राज्य में जाकर प्रशिक्षण लें, ये मुझे किसी कीमत पर स्वीकार्य नही है। आज राज्य को पांचवां नर्सिंग कौशल कॉलेज मिल रहा है। राज्य की बच्चियां अपने हुनर के दम पर प्रशिक्षण के बाद खुद अपने आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करेंगी। इससे बड़ी खुशी कुछ और नही हो सकती है। श्री दास इटकी आरोग्य संस्थान परिसर में इटकी नर्सिंग कौशल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
सीएम ने कहा कि पलायन मुझे चुभता है। वर्तमान सरकार ने पलायन करने वाली बच्चियों और उन्हें राज्य में ही रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से नर्सिंग कौशल कॉलेज प्रारंभ की है। आने वाली पीढ़ी खुशहाली से अपना जीवन यापन करें। यह सरकार की सोच है। समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही असली विकास है। कहा कि आज हर अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा देते हैं ताकि वे रोजगार प्राप्त करें। लेकिन यह युग तकनीक, ज्ञान और हुनर का है, जिसके पास ये मौजद है, उन्हें रोजगार में प्राथमिकता मिलती है। ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग स्वरोजगार की ओर अग्रसर भी होते हैं।

Related Posts

Latest News

