कोडरमा: दीवार गिरने से महिला घायल
On
कोडरमा: लरियाडीह पंचायत पत्थलडीहा सलैया निवासी 55 वर्षीय बाजिया देवी पति मुन्नी दास शनिवार सुबह दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने पोते को स्कूल पहुंचाने के लिए निकली थी, उसी क्रम में मुसलधार बारिश होने के कारण दीवार गिर गई व महिला दीवार के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने महिला को तत्काल दीवार के नीचे से निकाला, जिससे वो बाल-बाल बच गई। तत्काल महिला को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


