कोडरमा: चेकडैम में डूबने से दिव्यांग की मौत
On
कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कानीकेंद के समीप वन विभाग द्वारा बनाएं गये चेक डैम में एक व्यक्ति डूब जाने से उसकी मौत हो गई। शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे घटी इस घटना में मृतक की पहचान खरखार पंचायत अंतर्गत ग्राम नवलशाही निवासी त्रिलोकी पांडेय (50) के रूप में की गयी है।
जानकारी अनुसार त्रिलोकी पांडेय एक पैर से दिव्यांग था, शनिवार की दोपहर वो उक्त चेकडैम में नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वो गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे नहाने के क्रम डूबने के बाद काफी देर तक पानी से ऊपर नहीं आते देख वे शोर मचाने लगे आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तथा इसकी सूचना नवलशाही पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजीव प्रकाश व एएसआई देवव्रत सिंह घटनास्थल पर पहुँच ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकालने का प्रयास किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। करीब एक घंटे के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से मछली जाल के सहारे शव को बाहर निकाला। तत्पश्चात पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का हाल है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







