कोडरमा: बापू- शास्त्री को नमन
On
कोडरमा: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा के बैनर तले बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गई। चित्रगुप्त नगर, झुमरी तिलैया में आहूत इस कार्यक्रम में दौरान सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजति अर्पित करते हुए उनके बताए राह में चलने का संकप्ल लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रांश भिखारी प्रसाद सिन्हा, संयुक्त सचिव नवल किशोर प्रसाद, प्रदेश प्रतिनिधि तारकेश्वर प्रसाद, जिला प्रवक्ता शैलेश कुमार सोलू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अभय, पूर्व पार्षद रीता सिन्हा, भास्कर सिन्हा, गौतम कुमार व दिलीप कुमार मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

