रांची: पत्रकारों को नहीं होगी कोई असुविधा: डीजीपी

रांची: पत्रकारों को नहीं होगी कोई असुविधा: डीजीपी

रांची: एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों ने गुरुवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक केएन चौबे से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। बिहार-झारखंड के प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिन्हा ने मांग की है, कि प्रमंडल स्तर पर डीआईजी के नेतृत्व में पत्रकारों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा एक संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया जाए।
इस समिति का मुख्य काम राज्य में पत्रकारों व पुलिस के बीच किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर विवादों का निपटारा करना होगा। मांग पत्र में सुझाव दिया गया है कि समस्या, सुझाव एवं उनके निपटारे को लेकर समन्वय समिति की बैठक वर्ष में तीन बार हो। इस बाबत विगत 10 वर्षों में पत्रकारों पर हुए किसी प्रकार के मुकदमों की जानकारी मांगते हुए फर्जी पत्रकारों पर नकेल कसने की मांग भी डीजीपी से की गई है। डीजीपी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में यदि पत्रकारों को कोई समस्या होती है, तो वे सीधे संपर्क करें।
वे समन्वय समिति बनाने को लेकर सूचना जनसंपर्क विभाग से भी सुझाव लेंगे। फिर समिति का निर्माण कर लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार पांडे, जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, शहरी जिला महासचिव अरूप मजूमदार, प्रदेश सलाहकार करमजीत सिंह जग्गी, तपन बनर्जी, आरिफ कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण मिश्रा, रविंद्र कुमार शर्मा, शहीद एसोसिएशन से जुड़े कई पत्रकार शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक