धनबाद-पटना के बीच चल सकती है जनशताब्दी एक्सप्रेस, रेलवे ने भेजा प्रस्ताव

धनबाद-पटना के बीच चल सकती है जनशताब्दी एक्सप्रेस, रेलवे ने भेजा प्रस्ताव

धनबाद: जिले में पटना से आने-जाने वाले लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, धनबाद से पटना के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव धनबाद रेल मंडल ने हाजीपुर मुख्यालाय को भेजा है, जहाँ से इसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के बाद ट्रेन दोनों शहरों के बीच दौड़ना शुरू कर देगी। यह ट्रेन प्रस्ताव के मुताबिक धनबाद से सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी, जो कि सुबह के 10 बजे पटना पहुँच जायेगी। वहीँ इसकी वापसी पटना से 5 बजे शाम से होगी, जो कि रात के 10:15 बजे धनबाद पहुंचेगी।

इस प्रस्ताव में यात्रियों, सांसदों, डीआरयूसीसी और जेडआरयूसीसी द्वारा धनबाद और पटना के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने की मांग की बात कही गयी है। फ़िलहाल धनबाद से पटना के लिए दो ट्रेनें चल रही है. पहली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस गया के रास्ते से चलती है, तो दूसरी ट्रेन पटना इंटरसिटी किउल झाझा के रास्ते से पटना के लिए चल रही है।

सीनियर डीसीएम एके पांडेय ने बताया कि प्रस्ताव को बोर्ड से स्वीकृति मिल जाने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. जनशताब्दी एक्सप्रेस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, जहानाबाद और तरेगना स्टेशन से होते हुए पटना पहुचेगी। इस ट्रेन में चेयरकार की रिजेर्व कोच भी होंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक