थानेदार ने हीरो शोरूम का किया उद्घाटन
On
धीरज शर्मा
गिरिडीह: बिरनी के बरहमसिया चौक स्थित पैट्रोल पम्प के नजदीक हीरो शोरूम का उद्घाटन किया गया। शोरूम का विधिवत उद्घाटन बिरनी थानेदार प्रशांत कुमार ने फीता काटकर किया।
थानेदार श्री कुमार ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में शोरूम होना अतिआवश्यक होता है। लोगों को गाड़ी खरीदने के लिए जिला व अन्य जगहों का शरण लेना पड़ता था। लेकिन हीरो कम्पनी ने लोगों की इच्छा को समझा और आज इसका विधिवत उद्घाटन भी किया।
मौके पर भाजपा नेता बासुदेव वर्मा, बरहमसिया पंचायत के मुखिया प्रेमचन्द्र कुशवाहा, हीरो शोरूम गिरिडीह से अंकित जैन, बरहमसिया शोरूम संचालक पवन पासवान, कैलाश पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







