रिम्स ओपीडी अब सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगा
On
शासी परिषद की बैठक में निर्णय
रांची: रिम्स शासी परिषद की बैठक गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आहूत हुई। इस बाबत रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर रमेश पांडेय व रिम्स निदेशक डाॅ डी के सिंह भी मौजूद थे। निर्णय लिया गया कि अब रिम्स का ओपीडी सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान मरीजों की जांच भी की जाएगी। बैठक में लगभग 24 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके तहत नया ओपीडी कांप्लेक्स शुरू करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान 100 बेड का मातृ व शिशु अस्पताल सहित डायग्नोस्टिक सेंटर के निर्माण की स्वीकृति जैसे मामले पर निर्णय लिया गया। इसके अलावे सुरक्षाकर्मी की सेवा लेने और सुरक्षा एजेंसी द्वारा सुरक्षाकर्मियों के चयन, एम्स नई दिल्ली के लिव रूल को रिम्स के अंतर्गत कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारियों के लिए अंगीकृत करने, कर्मियों एवं सेवानिवृत कर्मियों व उनके परिजनों को निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराने के अलावे विभिन्न प्रशासनिक पदों की नियुक्ति, एम्स की तर्ज पर बायोस्टेटिक्स डिपार्टमेंट के स्थापना, रिम्स के आंतरिक वित्तीय सलाहकार वाईएम शुक्ला, आंतरिक अंकेक्षक राजकुमार प्रसाद और प्रशासनिक पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद सिंह के अनुबंध अवधि विस्तार पर निर्णय लिया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







