प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर खुश हुये रांचीवासी
On
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग करने के बाद मंच से उतरकर सीधे सियाचिन और बॉर्डर पर सेवा देने वाले जवानों की टुकड़ी के ब्लाॅक में जा पंहुचे। यहां जवान योगासन के इंतजार में बैठे थे। पंहुचने के बाद पीएम जवानों के साथ योगाभ्यास में लीन दिखे। यहां योगासन की क्रियाएं खत्म होने के बाद पीएम सेना के ब्लाॅक से निकलकर आम लोगों के ब्लाॅक की ओर बढ़ गए। पीएम को अपनी ओर आता देख लोग उत्साह से झूमने लगे। इस बाबत कोई सेल्फी लेने को बेताब था तो कोई स्पर्श के लिए। पीएम लोगों के बीच घूमकर न सिर्फ हाथ मिलाते रहे, बल्कि उनका अभिवादन भी स्वीकार करते रहे। हर व्यक्ति इस लम्हे को अपने अंदाज में बयां कर रहा था।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







