NHRCCB के बैनर तले पौधरोपण
On
दुमका: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण द्वारा स्थानीय तीरंदाजी मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मौके पर दुमका खेल पदाधिकारी रविंद्र नाथ पांडेय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने वृक्ष के महत्व को लोगों के समक्ष रेखांकित करते हुए बताया कि वृक्ष जीवन भर हमें स्वच्छ हवा के साथ अनिवार्य आवश्यक्ताओं की पूर्ति करता है।
[URIS id=9499]
श्री पांडेेय ने कहा कि वृक्ष से हमें खाद्य पदार्थ, फल औषधि व मूल्यवान फर्नीचर हेतु लकड़ी के अलावे अपनी शीतल छांव प्राप्त होती है। जिला स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन जीने का साधन है। वृक्ष नहीं हो, तो जीवन संभव नहीं है। इससे जल संचयन होता है व वातावरण को नियंत्रित करता है। इस मौके पर प्राचार्य समेत पूर्व प्राचार्य व राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता दिलीप झा, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो झारखंड के अध्यक्ष अमित पटवारी, संयोजक मिट्ठू अग्रवाल, दुमका जिला अध्यक्ष नीरज कुमार नाग, सचिव सूरज केसरी, उपाध्यक्ष संदीप पटवारी, मीडिया प्रभारी अंकुर सेकसरिया, महासचिव मनोज कुमार घोष के अलावे तीरंदाजी के प्रशिक्षक मोहन कुमार साहू, सह प्रशिक्षण देवीदीन टुडू, प्लस टू के प्रभारी डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह के अलावे सैकड़ों बच्चे व तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने पौधरोपण को जल आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अमित पटवारी ने वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि दुमका में 1000 वृक्ष लगाया जाएगा। पूरे झारखंड में हर जिले में एनएचआरसीसीबी के कार्यकर्ता पौधरोपण करेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:










