प्रतिभागियों को कोई दिक्कत न हो, ये ख्याल रखें: मुख्य सचिव
On
योग आयोजन का जायजा लेने प्रभात तारा पंहुचे
पीएम के साथ सभी लोग सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक करेंगे योग
रांची: आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची के प्रभात तारा मैदान में आहूत होने वाले योग कार्यक्रम का जायता लेने गुरुवार को खुद मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी पंहुचे। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यकम में भाग लेने वाले किसी प्रतिभागी को कोई कठिनाई न हो, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए। इसके अलावे पेयजल, मेडिकल सहित शौचालय का दुरुस्त प्रबंधन करने की बात भी उन्होंने कही।
[URIS id=9499]
सीएस ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के लिए बने रुट चार्ट को देखने के बाद यातायात यातायात को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। साथ ही कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नायक सहित 35000 से भी अधिक प्रतिभागी मौजूद रहेंगे।
सीएस ने कहा कि प्रभात तारा में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा। प्रधानमंत्री सहित सभी लोग सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक योग करेंगे। मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल idyranchi.in /yogadayindia.nic.in वेबसाइट पर किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में मुख्य सचिव के साथ डीजीपी कमल नयन चौबे, स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राम लखन प्रसाद गुप्ता, डीसी राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता व कई अधिकारी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









