Jio News: 900 रेलवे स्टेशनों में सफाई अभियान
On
– जियो कर्मचारी ‘जियो स्वच्छ रेल अभियान’ से जुड़े
स्वच्छ भारत के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के ध्येय से जियो ने शनिवार को पूरे देशभर में सामूहिक रुप से लगभग 900 रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान का आगाज किया। वातावरण को साफ करने की दिशा में उठाये गये इस जियो स्वच्छ रेल अभियान के बाबत 25 हजार से अधिक लोगों ने अपना श्रमदान दिया। इसमें जियो कर्मचारी व सहयोगी के साथ- साथ परिवार के लोगों ने भी साथ निभाया।
भारत के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान में से एक में, जियो ने अपने कर्मचारियों के प्रयासों के साथ अधिक से अधिक रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाने का सफल प्रयास किया है, जिससे देश के लाखों आम लोगों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ेगा। इस अभियान को सफल बनाने में आम लोगों ने भी पूरी सक्रियता से सहयोग किया।
प्रतिभागियों ने रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वारों, वेटिंग रूम, बैठने की खुली जगहों, फुट ओवर ब्रिजों और दुकानों के आसपास के एरिया से सिंगल यूज प्लास्टिक यानि एक बार इस्तेमाल कर फैंका गया प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और स्वच्छ भारत अभियान में योगदान दिया। बोतलों, फूड पैकेजिंग, पुआल, चम्मच या कैरी बैग जैसे एकत्र किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के सबसे अनुकूल तरीके से विशेष एजेंसियों की मदद से निपटाया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







