आलम अस्पताल रांची में शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
On
रांची। दिवंगत हाजी डॉ शब्बीर आलम एक कुशल सर्जन तो थे, साथ ही गरीबों के लिए उनके दिल मे विशेष लगाव था। वे चाहते थे की गरीबों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य चिकित्सा दी जाएं, वो भी बहुत ही सम्मान दरों पर। उनकी इसी सोच को ध्यान में रखकर आलम अस्पताल रांची में दिसंबर महीने में मात्र 15000 रु में रोगियों को दूरबीन द्वारा शल्य चिकित्सा की सेवा प्रदान करने का निश्चय किया गया है। इसमें मरीजों का आॅपरेशन विख्यात सर्जन व उनके पिता डॉ मजीद आलम व उनकी पत्नी, स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ समरीना कमाल द्वारा किया जाएगा। इसमें रोगी के आॅपरेशन का खर्च, बेहोशी के डॉक्टर का खर्च, जांच, दवा एवं 2-3 दिन जनरल वार्ड में रहना शामिल होगा। डॉ मजीद आलम एवं डॉ समरीना आलम ने उक्त जानकारी दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









