मतदान करने पर नि:शुल्क चिकित्सा देंगे
On
रांची: लोकतंत्र के महापर्व मतदान में आम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए बूटी मोड़ स्थित राज डेंटल क्लीनिक के चिकित्सक डॉ विनीत राय और उनके साथी चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया हैं। उक्त बातें आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. विशाल राज, डॉ. प्रियंका राज लक्ष्मी, डॉ. विनीत राज, डॉ. प्रियदर्शिक कुमारी, डॉ. निकिता पांडेय, डॉ. काजल, डॉ. कृति वंदना और डॉ. लवली ने कही।
इन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक राज डेंटल क्लिनिक, मोरहाबादी, नियर रिलायंस फ्रेस, राज डेंटल क्लिनिक, कृष्णा मार्केट बूटी मोड़, राज डेंटल क्लिनिक सेक्टर 2 ऑपोजिट विधानसभा में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या फिर 9471548999 और 7004316329 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। दंत चिकित्सा (जैसे दांत निकालना है, दांत में मसाला भरना, पायरिया वाले दांतो का मशीन से इलाज) किया जाएगा, सुविधा का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति विशेष की उंगली पर मतदान स्याही चिन्ह का होना अनिवार्य है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







