गिरिडीह: रन फाॅर योगा का आयोजन
On
गिरिडीह: आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गिरिडीह के झंडा मैदान से रन फॉर योग का आयोजन किया गया। यहां सैंकड़ों लोगों ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दौड़ लगाई। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व विधायक निर्भय शाहाबादी ने हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना किया। रन फॉर योग कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गिरिडीह के झंडा मैदान से मधुबन के रास्ते फिर से झंडा मैदान तक दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान लोगों ने भारत माता की जय एवं योग अपनाओ स्वस्थ रहो जैसे स्लोगन से नारे भी लगाए।
[URIS id=9499]
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद डीसी ने दौड़ में शामिल होने वाले बच्चों व शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “योग को हम सभी को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इससे हम सभी स्वस्थ एवं निरोग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग विश्व को भारत की देन है अतः हमारी सबसे पहली जिम्मेवारी बनती है कि हम इसे अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को ज्यादा सुखमय बनाएं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा, अपर समाहर्ता अशोक कुमार साह, डायरेक्टर डीआरडीए, डीएसपी नवीन कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी व कई स्थानीय लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







