अनुबंध पर नियुक्त 17 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति रद्द
On
रांची: रामगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नियुक्त 17 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। इस बाबत निर्णय उपायुक्त सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह के निर्देश पर लिया गया है। नियुक्ति रद्द करने संबंधी पत्र सिविल सर्जन ने जारी कर दिया है।
जिन लोगों की नियुक्ति रद्द की गई है, उनमें 12 जीएनएम, 2 लैब टेक्निशियन और 3 फार्मासिस्ट शामिल हैं। डीसी ने इस बाबत बताया कि 2018 में रामगढ़ जिले स्वास्थ्य विभाग में बहाली शुरू की गई थी। बहाली प्रक्रिया में ग्रेड सी और डी के कर्मचारियों की नियुक्ति स्थानीय नीति के तहत की जानी थी। इन पदों पर रामगढ़ जिले के निवासियों को ही नियुक्त किया जाना था, लेकिन इन 17 लोगों की बहाली के बाद उनकी फाइल में रामगढ़ जिला निवासी संबंधित कोई प्रमाणपत्र शामिल नहीं था। इस पूरे मामले की जांच एक कमेटी बनाकर की जा रही थी। यह मुद्दा रामगढ़ जिले में काफी गरमाया भी था और इसको लेकर आंदोलन भी हुआ था।
इस मामले में जांच कमेटी ने सभी दस्तावेजों की जांच मे पाया कि 17 स्वास्थ्यकर्मी रामगढ़ के निवासी नहीं है। उन्हें रामगढ़ जिला के निवासी होने संबंधित प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर दी गई थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद इनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







