हजारीबाग: नवनियुक्त 81 प्रारंभिक शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

हजारीबाग: नवनियुक्त 81 प्रारंभिक शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

हजारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि चालू वर्ष में 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में हजारीबाग के बच्चे टाॅपर रहे हैं। नवनियुक्त शिक्षकों के आने से शिक्षा क्षेत्र को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से कड़ी मेहनत और कर्तव्यबोध के साथ अपनी जिम्मेवारियों को निभाने का आह्वान किया। वह मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन सभागार में नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मौके पर मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने अपनी प्रतिभा व हुनर से आगे बढ़ने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य अच्छे से निर्माण हो सके, यह हम सबों के नैतिक जिम्मेवारी है। इस जिम्मेवारी को पूरा का हम देश की तरक्की को गति प्रदान कर सकते हैं। मौके पर मौजूद बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि सभी शिक्षकगण एक ही जज्बे को लेकर चलें कि बच्चे का भविष्य उज्जवल हो। शिक्षकण गण अपनी मेहनत और कर्तव्य पालन से बच्चों के भविष्य निखार सकते हैं जिससे वे देश का नाम रौशन कर सकते हैं।

[URIS id=9499]

 

डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हजारीबाग शिक्षा के मामले में एक कारगर एजुकेशनल हब है। शिक्षकों की उपलब्धता से आने वाले समय में हजारीबाग शहर शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुप्रतिभाशाली तथा शिक्षित जिलो की श्रेणी में अग्रणी रहेगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को अपने दायित्त्व का कर्तव्यबोध कराते हुए आदर्श शिक्षक के गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हजारीबाग शहर के बच्चे आईटीआई, सिविल सर्विसेज, मेडिकल आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश व जिले के नाम रौशन करेंगे।
मौके पर उन्होंने शिक्षकों को उत्प्रेरित करते हुए कहा कि वह 10 बच्चों को गोद लेकर उनके भविष्य को संवारने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर टेट पास इंटर प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें इंटर प्रशिक्षित नन पारा के 68, इंटर प्रशिक्षित पारा के 09, स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान व कला के 04 सहित कुल 81 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक इन्द्रभूषण सिंह, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवीण कुमार, नव नियुक्त शिक्षकगण सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम