हर गांवों में ग्राम उधमी समन्वयक का चयन: अविनाश
On
- ग्राम उधमी समन्वयक के बीच चयन पत्र का वितरण
द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर प्रखंड के पंचायत सचिवालय लेदा में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उधम विकास बोर्ड के तहत चयनित ग्राम उधमी समन्वयक के बीच कार्यक्रम का आयोजन कर चयन पत्र का वितरण किया गया। मौके पर उधमी विकास के जिला समन्वयक अविनाश कुमार, जिला परिषद सदस्य शांति मारंडी मौजूद थे।
मौके पर जिला समन्वयक अविनाश कुमार ने वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लघु कुटीर उधोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर गांवों में ग्राम उधमी समन्वयक का चयन किया है। जो समय-समय पर अपने पंचायत में महिलाओं को लघु कुटीर उधोग के प्रति उत्प्रेरीत करने का कार्य करेगी। जिसका सहयोग प्रखंड समन्वयक करेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:










