राहुल-अय्यर की धुआंधार पारियों के बदौलत टीम इंडिया ने मैच जीता, सीरीज में 1-0 से आगे

राहुल-अय्यर की धुआंधार पारियों के बदौलत टीम इंडिया ने मैच जीता, सीरीज में 1-0 से आगे

ऑकलैंड: भारत ने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ हो रहे पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की है। यह मैच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा था। पहले टॉस जीतते हुए भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैण्ड की टीम ने 20 ओवेरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 203 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए रॉस टेलर (नाबाद 54), कोलिन मुनरो (59) और केन विलियम्सन (51) के बेहतरीन पारियों खेलीं।

भारत की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए  युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक सफलता हासिल की। जबकि मोहम्मद समी और शिवम दुबे ने खूब रन लुटाया। शमी ने चार ओवर में 53 रन लुटाये जबकि शिवम ने तीन ओवर में 44 रन दिए।

जवाब में भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 204 रनों का लक्ष्य हासिल किया। स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत हालाँकि काफी अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा 16 के स्कोर पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (45) और केएल राहुल (56) के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। राहुल ने 27 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये,  जबकि कोहली ने अपनी 32 गेंदों की पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाये।

दोनों बल्लेबाजों के आउट हो जाने पर मैच जिताने की जिम्मेदारी श्रेयश अय्यर ने लिया और 58 रनों की तेज-तर्रार पारी ने भारत को जीत दिलाई। अय्यर अपनी 29 गेंदों की पारी में पांच चौके तथा तीन छक्के लगाये. इसके अलावे शिवम् दुबे ने 13 और मनीष पाण्डेय ने 14 (नाबाद) रनों की पारियां  खेली।

यह भी पढ़ें: फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर