जश्न मनाया जाएगा टाटा स्टील के नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2018 में

जश्न मनाया जाएगा टाटा स्टील के नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2018 में

संतोष वर्मा
चाईबासा: शुरुआत से ही टाटा स्टील ने स्वस्थ आदतों की पहल के तहत अपने कर्मचारियों के बीच खेलों की एक संस्कृति विकसित की है और पिछले कुछ वर्षों से इसके संचालन से अपने क्षेत्रों में सभी हितधारकों के बीच इसके प्रसार को उत्प्रेरित किया है।
इस साल टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन 28 अक्टूबर, 2018 को आयोजित किया जाएगा। हाल ही में लॉन्च किया गया टाटा स्टील का नया कॉर्पोरेट ब्रांड अभियान, “वी अल्सो मेक टूमौरो (हम कल भी बनाते हैं) एक अधिक समकालिक अपील संप्रेषित करता है और टाटा स्टील को एक चुस्त व भविष्य की ओर देखने वाले संस्थान के रूप में प्रस्तुत करता है, जो उद्योग को प्रौद्योगिकी और अभिनव सोच के साथ आगे ले जाता है।
नोआमुंडी में एकजुटता की नींव पर भावी कल का निर्माण किया जा रहा है। 19 एकड़ की पुनर्जीवित की गयी भूमि पर 3 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र से टाटा स्टील टाउनशिप को बिजली, विशिष्ट घोंसले की परियोजना द्वारा पक्षियों को एक सुरक्षित आश्रय, एक्वा पार्क में वर्षा जल संचयन के माध्यम से भूजल-स्तर के रिचार्ज और खेल, खाद्य व संगीत के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल टाटा स्टील द्वारा सहक्रिया करने का प्रयास है, जो एक सतत भविष्य के लिए दोनों दुनिया से सर्वश्रेष्ठ को बाहर निकलता है।
‘रन फॉर बायोडायवर्सिटी‘ यानी जैव विविधता के लिए दौड़ इस साल हरित कवच, स्वच्छ ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक दौड़ होगी। दौड़ के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2018 है। जैव विविधता पर संदेश फैलाने के लिए खेल को एक माध्यम के रूप में शामिल करना विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच इसके उद्देश्य को मजबूती प्रदान करता है।
जिम्मेदार संचालन और निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध, इस वर्ष यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम यूएनडीपी की पहल ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) से इस कार्यक्रम का थीम लिया गया है। एसडीजी का 2030 एजेंडा सामाजिक समावेश, पर्यावरण स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए विश्व की योजना का प्रतिनिधित्व करता है।
मनीष मिश्रा जीएम ओर माइंस ऐंड क्वैरीज (ओएमक्यू) डिवीजन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा “हमारे प्रयासों में बेहतर होने के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प के माध्यम से ही ‘कल’ को संभव बनाया जा सकता है, जिसके केंद्र लोग है, जिनकी हम सेवा करते हैं। एक स्वस्थ कल बनाने के लिए रन-ए-थॉन इसी प्रकार की एक पहल है, जो यह इस क्षेत्र में जैव विविधता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित और प्रदर्शित करती है।”
खनन उद्योग में एसडीजी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानव, भौतिक, तकनीकी और वित्तीय संसाधनों को संगठित करने का अभूतपूर्व अवसर है। टाटा स्टील में इस वर्ष का उद्देश्य जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए योगदान देने वाली दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को लक्ष्य कर जैव विविधता के विषय पर स्कूली बच्चों, गृहिणियों, दुकानदारों और हमारे सभी प्रमुख हितधारकों को बहुत ही रोचक तरीके से संवेदनशील बनाना है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत