हजारीबाग: फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
On
हजारीबाग: जिले के कटकमसांडी प्रखंड के रेबर पंचायत के कुरहागड्डा में नवयुवक क्लब के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कटकमसांडी पदमा बरही इटखोरी आदि प्रखंडों के लगभग 30 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर सदर विधायक मनीष जायसवाल की ओर से भेंट की गयी खेल सामग्री कक टूर्नामेंट के प्रथम दो टीमों गोरियाकरमा और बुंडू को विधायक प्रतिनिधि ने जर्सी और फुटबॉल देकर प्रोत्साहित किया।
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि खेल मनोरंजन का बेहद ही महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल रोमांच के साथ साथ शारीरिक एवं मानसिक विकारों को दूर कर निरोग बनाता है। उन्होंने कहा कि कटकमसांडी क्षेत्र में लगभग हर पंचायतों में सदर विधायक के द्वारा खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के लिए समय-समय पर जर्सी फुटबॉल एवं अन्य खेल सामग्रियां उपलब्ध करवाई जाती रही है। जिससे युवाओं में खेल के प्रति स्पर्धा बनी रहे। खेल से युवा अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन कर रहे हैं। मौके पर रेबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव भाजपा पश्चिमी भाग कटकमसांडी के मुकुंद राणा, मनोज यादव, महेंद्र यादव, महेंद्र पासवान, सुरेंद्र पासवान, तुलेश्वर रविदास, इंद्रदेव यादव, राजू यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







