जेएससीए स्टेडियम में धोनी ने किया प्रैक्टिस पिचों का उद्घाटन

जेएससीए स्टेडियम में धोनी ने किया प्रैक्टिस पिचों का उद्घाटन

रांची: जेएससीए स्टेडियम में गुरुवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 11 प्रैक्टिस पिचों का उद्घाटन किया। इन पिचों पर अभ्यास कर उदयीमान खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों हेतु खुद को तैयार करेंगे। उद्घाटन के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई।

बनायी गई सभी पिचें लाल, काली और पीली मिट्टी से तैयार की गई हैं, ताकि खिलाड़ियों को हर तरह के कंडिशंस का एहसास हो। इससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे पूर्व धोनी उद्घाटन समारोह में खुद जीप ड्राइव कर पहुंचे। कार्यक्रम में बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी के अलावे जेएससीए के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी मौजूद थे। उदघाटन के उपरांत धोनी ने युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में जमकर अभ्यास किया।

गौरतलब है कि जेएससीए स्टेडियम में धोनी के नाम का एक पवेलियन है। 2013 से लेकर अब तक जेएससीए में राजधानी के ठाकुर गांव व पिठोरिया की काली मिट्टी का उपयोग किया गया है। इसके बाद अब खिलाड़ियों को दूसरा अनुभव देने के लिहाज से ओडिशा के बलांगीर और बिहार के मोकामा के टाल एरिया की काली मिट्टी से नये विकेटों का निर्माण कराया है। यहां लाल मिट्टी बुंडू-तमाड़ के बीच के क्षेत्र से मंगायी गयी है। सभी पिच धोनी की सलाह पर ही तैयार किये गए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार