अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रस्तावित मेज़बान शहर घोषित
डॉ. मनसुख मांडविया ने इसे भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक पल बताया
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद को 2030 शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में अनुशंसित किए जाने को भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक पल बताया। इस फैसले को भारत की वैश्विक खेल प्रतिष्ठा और 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। अनुशंसा को 26 नवंबर 2025 को जनरल असेंबली में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
नई दिल्ली: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद को 2030 शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में अनुशंसा किए जाने को “भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक पल” बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत के खेल इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
डॉ. मांडविया ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “2030 के शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद को प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में अनुशंसित करने के लिए मैं कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की कार्यकारी बोर्ड का आभारी हूं। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की वैश्विक खेल शक्ति के रूप में बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।”
https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1978469020807643619


भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है और यह सिफारिश भारत के बढ़ते खेल प्रभाव का प्रमाण है। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए प्रस्तावित शहर के रूप में अनुशंसित किया है। यह अनुशंसा अब 26 नवंबर 2025 को होने वाली जनरल असेंबली में अनुमोदन के लिए रखी जाएगी। 2030 के राष्ट्रमंडल खेल शताब्दी वर्ष में आयोजित होंगे और 74 सदस्य देशों के बीच सहयोग, समावेशिता और खेल उत्कृष्टता का प्रतीक बनेंगे। यह आयोजन भारत के वैश्विक खेल केंद्र बनने के विज़न को भी और मज़बूती देगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

