गजराज की मचायी तबाही से ग्रामीण पर टूटा पहाड़

रांची । पिछले तीन महीनों से रांची के आसपास जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा है। सितंबर महीने में 19 की संख्या में आकर पूरा नामकुम प्रखंड के लाली और रामपुर पंचायत आदि जगहों में आतंक फैलाया था । जिसमें एक व्यक्ति भी घायल हो गये था। साथ ही दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचाया था। पिछले 20-11-2017 को सोदाग पंचायत के चितवा दाग गांव में उदय खोया के घर को तोड़ डाला। तब उसने दूसरे दिन अपने घर को मरम्मत कर सो सके इस लायक बनाया। गजराज को बर्दाश्त नहीं हुआ और पुन: 22-11-2017 को रात्रि में उसके घर को तहस-नहस कर डाला। सोमरा लिंडा का पूरा धान खाकर बारी में लगा आलू और मटर की फसलों को रौंद डाला। सूचना मिलते ही झामुमो के खिजरी विधानसभा प्रभारी सह केंद्रय सदस्य अन्तु तिर्की दल बल के साथ स्थानीय मुखिया पार्वती तिग्गा के पति गणेश तिग्गा को लेकर घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे। पीडितों को अन्तु तिर्की ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द प्रशासन से मुआवजा दिलाने का काम करेंगे। साथ में बुद्धिजीवी मोर्चा के रांची महानगर अध्यक्ष डॉ हेमलाल मेहता, उपाध्यक्ष फैयाज शाह, झामुमो नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष महादेव मुंडा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नेजाम अंसारी, पतरस तिर्की, ग्रामीणों में उरसेला खोया, छोटी खोया, धनियां तिर्की, वीणा बालमुचु, पुनम खोया, पौलुस होरो आदि शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार